महामृत्युंजय मंत्र


वैज्ञानिकों ने माना महामृत्युंजय मंत्र सबसे शक्तिशाली
इस पोस्ट को जवाब :

1) बिहार स्थित दुनिया के पहले योग विश्वविद्यालय को ‘बिहार योग भारती’ कहा जाता है। यह डीम्ड विश्वविद्यालय है। असल में यह योगा पढ़ाने वाला आश्रम है।
2) इस विश्वविद्यालय की वेबसाइट जाँचने पर महामृत्युंजय मंत्र पर क्वान्टम मशीन द्वारा किए अनुसंधान के बारे कुछ भी जानकारी दिखाई नहीं दी।
3) यद्यपि महामृत्युंजय मंत्र पर क्वान्टम मशीन द्वारा अनुसंधान किया गया है यह सच भी मान लिया जाये, तो कुछ सवाल उठते है:
- इस अनुसंधान में कौन से 50 विश्वविद्यालयों के कौन 500 वैज्ञानिक शामिल हुए।
- इस अनुसंधान की वीडियो रिकार्डिंग उपलब्ध नहीं है।
- इन वैज्ञानिकों ने जो अनुसंधान किया है, उस का पेपर अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों के समक्ष जांच हेतु उपलब्ध कराया गया है या नहीं इस पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं मिलता। कोई भी अनुसंधान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जब तक मान्यता नहीं मिलती तब तक मान्य नहीं माना जाता।
- महामृत्युंजय मंत्र में सर्वाधिक ऊर्जा है यह कहा गया है। लेकिन इस तथाकथित ‘सकारात्मक’ ऊर्जा का स्वरूप क्या है यह बताया नहीं गया। मंत्रों से केवल ध्वनि तरंगें निर्माण हो सकती है। ये तरंगे इस में विश्वास करने वाले को आनंद दे सकती हैं लेकिन अन्य लोगों को सरदर्द भी दे सकती हैं।
- क्वान्टम मशीन का उद्देश्य ध्वनि तरंगे नापना है इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिलता।
- क्वान्टम मशीन की तसवीरों से पता चलता है की उन में सुई नहीं होती, डिजिटल आंकड़े होते है। अगर मंत्रों से अधिक ऊर्जा निर्माण होती है तो मशीन पर सामान्य से कई ज्यादा अंक दिखेंगे।
- यह कहा गया है की महामृत्युंजय मंत्र का सुबह शाम आरोग्य रहने का संकल्प लेकर जाप किया जाए, तो उसकी सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को निरोगी व दीर्घायु बनाती है। लेकिन अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा आहार, अच्छे व्यायाम की जरूरत होती है। क्या ये मंत्र पढ़ने से आहार और व्यायाम की आवश्यकता नहीं रहेगी?

इस पोस्ट में लिखे गए तथ्यों को सही साबित करने वाले कोई सबूत पेश किए गए नहीं है। अतः, यह पोस्ट विज्ञान के परीक्षण पर तथ्यहीन साबित हो रही है।

उत्तम जोगदंड
चला उत्तर देऊ या टीम

टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

प्राणप्रतिष्ठा करताना आरसा आपोआप कसा फुटतो?

चांभारानी गणपती शिवल्यामुळे गणपती बाटला..?

हिंदूंच्या लग्नातील ह्या गोष्टी माहीत आहेत का?